युवक ने बाढ़ प्रभावित बच्चों के लिए बांध पर ही शुरू कर दी निःशुल्क पाठशाला

कर्नलगंज/गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। बांध पर रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए एक युवक ने बांध पर ही निःशुल्क पाठशाला शुरू कराने है।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम नकहरा में बाढ़ का पानी भरा था। जिससें बच्चों की पढ़ाई प्रभावित थी, उसी गांव का निवासी 20 वर्षीय सूरज कुमार आर्मी की तैयारी कर रहा है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए सूरज कुमार ने बांध पर ही नि:शुल्क पाठशाला का संचालन शुरू कर दिया। सूरज ने बताया कि उसने स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सेना में जाने की तैयारी शुरू की। उसी बीच पूरे गांव में बाढ़ का पानी भर गया। जिससे उसे बांध पर छप्पर आदि रखकर उसी में निवास करना पड़ा। बच्चों के पढ़ाई की समस्या देखकर उसने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बच्चों के बीच रहकर बांध पर ही उन्हें पढ़ाना शुरू कर दिया। जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक बच्चे शामिल हैं। सूरज कुमार कि इस पहल से पूरे गांव के लोग खुश हैं। हर कोई उसकी प्रशंसा कर रहा है। एसडीएम हीरालाल ने कहा कि वास्तव में ऐसे लोग ही सच्चे समाज सेवक होते हैं जो कठिन परिस्थितियों में भी लोगों के काम आते हैं। उन्होंने सूरज कुमार की प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

21 minutes ago

कुकरी, बेकरी और पाक-कला का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

18 अगस्त से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण , स्वरोजगार के  इच्छुक युवाओं…

26 minutes ago

बाढ़ से घिरे भदिला अव्वल गांव के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बाढ़ के चलते मुख्य मार्ग से कट चुके भदिला अव्वल गांव के लोगों…

37 minutes ago

फार्मासिस्ट के अभाव में सीएचसी सिकंदरपुर की दवा व्यवस्था प्रभावित, नियुक्ति की उठी मांग

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में पिछले लगभग दो…

42 minutes ago

टीसीएस के साथ डीडीयू का करार, 2400 विद्यार्थियों को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय…

21 hours ago

31 जुलाई को नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश देंगे डीडीयू के रोवर्स-रेंजर्स

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जिला संस्था भारत स्काउट एवं…

21 hours ago