Categories: Uncategorized

किक बॉक्सिंग में विजेता खिलाड़ी को कुलपति ने किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की खिलाड़ी कु. शोभा यादव को कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किक बॉक्सिंग में उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। शोभा यादव ने सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2024-25 में 50 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया था।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शोभा यादव को कुलपति कार्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर शोभा यादव को सम्मानित करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्युश दुबे, सचिव डॉ. राज वीर सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पाण्डेय और किक बॉक्सिंग प्रशिक्षक संतोष यादव उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

1 hour ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

1 hour ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

2 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

6 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

19 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

23 hours ago