विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ नौ दिवसीय सहस्त्रचंडी महायज्ञ

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत देवरिया घूस स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां हिरमति भवानी मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ सोमवार को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।वही माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।इसके उपरांत यज्ञ समिति द्वारा क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
देवरिया घूस स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां हिरमति भवानी मंदिर परिसर में यह धार्मिक अनुष्ठान नवरात्रि को कलश यात्रा से शुरू हुआ था।जो यज्ञशाला में आचार्यों की देखरेख में मुख्य यजमान भोला सिंह सपत्नीक अनामिका सिंह समेत अन्य लोग सुख,समृद्धि एवं शांती के लिए मां हिरमती भवानी की अराधना करते हुए वैदिक मंत्रों के बीच आहुति देने में लगे हुए थे। पवित्र यज्ञ मंडप की नियमित रूप से परिक्रमा कर श्रद्धालु सपरिवार कुशल कामना के लिए याचना करते रहे।सोमवार को यज्ञाचार्य शास्त्री पंडित आनंद मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर हवन-पूजन के साथ विधि विधान पूर्वक यज्ञ को संपन्न कराया गया।पूर्णाहुति होने के बाद यज्ञ समिति द्वारा महाप्रसाद की व्यवस्था की गई।जो दोपहर से शुरू हुए भंडारा देर शाम तक चलता रहा।अंतिम दिन होने की वजह से सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।वही जिपंस सुजीत प्रताप सिंह ने हजारों श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण किया।इस दौरान जिपंस सुजीत प्रताप सिंह,अध्यक्ष गुलाब सिंह,अजय कुमार सिंह,ग्रामप्रधान अजीत सिंह,विवेक राय,दरोगा सिंह,भीम यादव,धर्मेन्द्र शर्मा,अजय सिंह,भोला सिंह,मोनू सिंह,सुनील सिंह,राजेंद्र सिंह,हरेंद्र सिंह,केशव सिंह,दिनेश सिंह,मोहन भारती,मुकेश सिंह,मोनू सिंह, कन्हैया यादव,चंद्रभान सिंह, संजय सिंह,जेपी शर्मा,कमलेश राव,रामजी यादव,मोहन भारती समेत मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

55 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

58 minutes ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

1 hour ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

1 hour ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

3 hours ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

4 hours ago