श्री बनखंडी नाथ श्री नागेश्वर नाथ महादेव मठ पर सदस्यों की बैठक एवं विचार गोष्ठी

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

सरयु तटवर्ती ग्राम ड्हा बिहरा के धरती पर विश्व में एकल परमधाम प्रतिष्ठापक, अद्वैत शिवशक्ति संप्रदाय के जनक, यज्ञ सम्राट शतकर्तु स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी मौनी बाबा जी महाराज के परमधामगमन के बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि पूज्य के दायित्वों का निर्वहन कौन करेगा दुहा बिहरा स्थित श्री वनखंडी नाथ श्री नागेश्वर नाथ महादेव)मठ का सम्यक संचालन कैसे होगा किंतु यह भी सत्य है कि समर्थ संत सदगुरु स्व शिष्यों एवं भक्तों को अधीर नहीं होने देते । वे परोक्षापरोक्ष कोई न कोई विकल्प निकाल कर समस्या का समाधान अवश्य करते है। एतदर्श बाल संत संन्यसत शशिवेंद्र ब्रह्मचारी (उड़िया बाबा)को उक्त मठ एवं परमधामपीठ व उनकी संस्थाओं का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।तब से सभी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं।
आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोगों ने अपनी सहमति जताई कि इसमें किसी प्रकार की शंका निर्मूल है,क्योंकि आर्ष ग्रंथों के अनुसार ‘तेजसा न वय: समीक्षते ‘ अर्थात तेजस्वियों की आयु नहीं देखी जाती । इन्हीं बिंदुओं के दृष्टिगत रामनवमी के दिन रविवार को मठ परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित हुई,जिसमें सम्भ्रांत लोग अपने सार्थक सुझाव दिए। इस गोष्ठी में श्रद्धालुजन शताधिक संख्या में मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

9 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

12 minutes ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

17 minutes ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

21 minutes ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

2 hours ago

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, KGMU अफसर और दोस्त को बनाया बंधक, फिर नदी में फेंके शव!

50 लाख की फिरौती नहीं मिली तो KGMU अफसर और दोस्त की हत्या! घाघरा नदी…

3 hours ago