नपा अध्यक्ष ने कई योजनाओं का किया लोकार्पण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय नगरपालिका की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नगरपालिका स्थित वार्ड नं 11, नंदना पूर्वी में उत्तर प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का लोकार्पण किया।
जानकारी के अनुसार उ•प्र• सरकार द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत नन्दना पूवी वार्ड 11 में स्वीकृत योजना कार्य इस प्रकार है।
ओमप्रकाश सिंह के मकान से वर्मा के मकान होते हुए जलील मियां के मकान तक सी.सी.रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य एवं 07 मीटर ऑक्टागोनल पोल स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य जिसका प्राक्कलित धनराशि- 3291000 रूपये हैं।
इसी क्रम में नन्दना पूर्वी में ही सीताराम निषाद के मकान से आनन्द यादव के मकान होते हुए रामविलास प्रजापति के मकान तक सी.सी. रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य एवं 07 मीटर ऑक्टागोनल पोल स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य, जिसका प्राक्कलित धनराशि- 2939000 रूपये हैं।
वही वार्ड 11 में आर.डी.एम. अकादमी स्कूल में राजेन्द्र वर्मा के मकान से होते हुए शम्भू प्रसाद के मकान तक सी.सी. रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य एवं 07 मीटर ऑक्टागोनल पोल स्ट्रीट लाईट स्थापन कार्य, जिसकी प्राक्कलित धनराशि- 2790000 रूपये हैं। इन्ही योजनाओं को वार्ड 11 में मुन्नी देवी के मकान से मनोज कुमार के मकान तक सी. सी. रोड व नाली स्लैब निर्माण कार्य जिसकी प्राक्कलित धनराशि- 970000 रूपये , इन सभी योजनाओं का लोकार्पण बुधवार की शाम नपा अध्यक्ष द्वारा सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप, वार्ड सभासद, निर्माण लिपिक अमित कुमार जायसवाल, विद्युत प्रभारी आनन्द सिंह, एवं सम्बन्धित वार्ड के संभ्रांत नागरिकगण भारी संख्या में उपस्थित थे,जो इस कार्य से काफी प्रसन्नचित थे। इस दौरान श्वेता जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को कराने के लिए मैं कृत संकल्पित हूं, तथा उपरोक्त विकास कार्य की स्वीकृति प्रदान करने हेतु सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए•के•शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 day ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

1 day ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

1 day ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

1 day ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

1 day ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

1 day ago