Categories: Uncategorized

16 मार्च को हिन्दू महासभा का प्रदेश अधिवेशन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारत हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों में प्रदेश कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि होली पर्व के व्यस्त समय में से कीमती समय निकालकर अधिवेशन के आयोजन को सफल और भव्य बनाने में जुटे हैं, जो उनकी महासभा के प्रति निष्ठा और समर्पण भावना को दर्शाता है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि अधिवेशन को मुख्य अतिथि पद से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी संबोधित करते हुए हिन्दू राष्ट्र निर्माण और रामराज्य की स्थापना का संकल्प दिलवाएंगे। अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों को हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री सत्येंद्र झा, दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र स्वामी सहित अनेक राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
जारी बयान के अनुसार अधिवेशन में हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभालने जा रहे प्रसिद्ध समाजसेवी शिवा गोस्वामी ने कहा कि हिन्दू महासभा का शास्त्र एवं शस्त्र वितरण अभियान हिन्दू समाज को धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्कृति से जोड़ने और बहुसंख्यक समाज को शक्तिशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अधिवेशन में इस अभियान के अंतर्गत 6 हिन्दू वीरों को शास्त्र और शस्त्र से विभूषित कर इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।
अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा अपने तीन वर्ष के नवीन कार्यकाल हेतु शपथ लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अपने अध्यक्षीय संबोधन के माध्यम से प्रदेश कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान आरंभ कर एक साल में दस लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

3 minutes ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

52 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

1 hour ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago