सोमवार सायं आए चक्रवाती तूफान तेज हवाओं से पेड़ गिरने से जगह जगह मुख्य मार्ग अवरुद्ध

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अनेक मुख्य मार्ग एवं गांवों को जोड़ने लिंक मार्गों पर सोमवार की देर शाम/रात्रि में अचानक चक्रवाती तूफान एवं तेज हवाओं के झोंके से जगह जगह पेड़ सड़क के बीच पेड़ पौधे गिरने से तहसील क्षेत्र में अनेक मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होने की खबर है। जो स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि तेज बारिश के साथ ही गरज चमक सहित आंधी तूफान के आने से तहसील क्षेत्र के तमाम मुख्य मार्गों पर खबर लिखे जाने तक यातायात बाधित होने की खबर है। जिनमें खबर के मुताबिक क्षेत्र के भाटपार रानी बंगरा बाजार मुख्य मार्ग के पकड़ी बाबू चौराहे से आगे भठवां तिवारी से बखरी बजार होते हुए बंगरा बजार तक अधिकाधिक संख्या में मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरे हुए हैं। खबर है स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पेड़ एवं टहनियों की छंटाई कर यातायात बहाल कराए जाने के प्रयास जारी हैं। वहीं बंगरा से रामपुर प्रतापपुर मार्ग, सोहनपुर बजार से टीकम पार मार्ग, एवं बनकटा रेलवे स्टेशन बजार से बंजारिया होते हुए भुंडवार मार्ग सहित क्षेत्र के तमाम मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पेड़ पौधे गिरने से यातायात बाधित होने की खबर है । जबकि विजय बहादुर सिंह ग्राम टंडवा विकास खण्ड बनकटा ने बताया कि उनके घर पर लगे सोल घर से उड़ कर दूर जा गिरा है जबकि दो अन्य सेलर पैनल टूट चुके हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

19 minutes ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

2 days ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

2 days ago