सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर में किशोर गंज राम प्रसाद बिस्मिल मार्ग वार्ड नंबर 10 में उस समय हलचल मच गई जब सुबह कुछ टहलने वाले लोगो ने एक नवजात शिशु की लाश देखी जिसका एक पैर गायब था । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दौड़े दौड़े देखने पहुंच गए कुछ ही समय में इस स्थान पर सैकड़ो की संख्या में भीड़ लग गई । इसी भीड़ में से किसी ने इसकी सूचना 112 को दी मौके पर पहुंची 112 की टीम ने भीड़ को पीछे हटाते हुए स्थानीय थाने को सूचित किया जिसपर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण हेतु देवरिया भेज दिया ।इस नवजात शिशु के शव के मिलने के बाद से ही स्थानिय लोग तरह तरह की बाते करना शुरू कर दिया । इस पूरे प्रकरण का सलेमपुर पुलिस गहनता से जांच करने में लगी है । वही स्थानिय लोगो के हिसाब से इस जगह के आस पास कई प्राइवेट हॉस्पिटल संचालित होते है इन्हीं किसी हॉस्पिटलों से शिशु को मृत्यु के उपरांत फेकने या इस शिशु को किसी जानवर द्वारा उठा कर इस स्थान पर लाने की बात कही जा रही है ।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…
भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…
लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…
सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…
श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…