राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों को किट का किया वितरण, योजनाओं के लाभार्थियों को भी दिया गया प्रमाण पत्र

विभिन्न विभागों के स्टालों का किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्र गरीब व वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के हैं प्रमुख केंद्र– राज्यपाल

महिला अपराधों के प्रति अपनाए शून्य सहिष्णुता की नीति— राज्यपाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आनंदी बेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल शैक्षणिक किट सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण को आवास की चाभी, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, कृषि व उद्यान, पंचायतीराज विभाग और पशुधन व मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजपाल ने सभी स्टालों को सराहते हुए उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत उनके द्वारा जनपद के 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री स्कूल शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। उक्त किट को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों के सहयोग से जनपद के 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्रदान किया जा रहा है। साथ ही 220 नवीन चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र 05 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, 05 क्षय रोगियों को पोषण पोटली किट का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत वनटागियां ग्रामों के आवास निर्माण हेतु चयनित 05 पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत मुसहर जाति के चयनित 05 पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र का वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 5 पात्र कृषक को स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण, 05 कृषकों को अनुदान पर कृषि यंत्र का वितरण किया गया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 05 लाभार्थियों को बेबी किट, 05 किसानों को बीज वितरण, ओडी ओपी योजना के तहत 02 लाभार्थियों को टूल किट व वित्तपोषण सहायता के अंतर्गत 03 लाभार्थियों को रुपए 10.00 लाख के डेमो चेक और पंचायत कल्याण कोष योजना के तहत 02 लाभार्थियों को रुपए 10 लाख की अनुग्रह धनराशि का वितरण राज्यपाल द्वारा किया गया।
राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के नृत्य और अभिनय की प्रशंसा की और कहा कि इन बच्चों के प्रदर्शन ने सभी को अभीभूत किया है। हमें इन्हीं प्रतिभाशाली बच्चों को तैयार प्रधानमंत्री के सपनों के अनुरूप विकसित भारत की संकल्पना को साकार करना है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालयों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समाज के लिए बेहद अहम हैं। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को न सिर्फ पढ़ना लिखना सिखाया जाता है, बल्कि उनके पोषण का भी ध्यान रखा जाता है। हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहने यशोदा मां की तरह बच्चों का ध्यान रखती हैं। इसीलिए आज जनपद महराजगंज के लगभग 200 आंगनबाड़ी केंद्रों को विभिन्न बैंकों के सहयोग से प्री स्कूल किट दिया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण द्वारा प्री स्कूल किट के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने इन केंद्र पर बाल मनोविज्ञान को बढ़ावा दिए जाने की पर जोर दिया, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक परिवेश प्राप्त हो और उनका व्यक्तित्व विकसित हो सके।
उन्होंने कहा कि 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इसके अलावा कोई 210 नई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति जनपद में हुई है। यह बेहद हर्ष की बात है इनमें से अधिकांश उच्च शिक्षित हैं। आशा है कि उनकी शिक्षा का लाभ आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा और ये आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की देखभाल के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में उभरेंगे।
जनपद महराजगंज में विभिन्न नवाचारी अभियानों की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह अत्यधिक प्रशंसा की बात है कि अधिकारियों ने 40 गांव को गोद लेकर उन्हें मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। जब हम केंद्र और राज्य के विभिन्न योजनाओं व अनुदानों को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित रूप से गांव को मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। इसको महराजगंज के अधिकारियों ने करके दिखाया है। उन्होंने मुसहर और वनटांगिया ग्रामों को विभिन्न योजनाओं से 90% तक संतृप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि इन गांवों के शत– प्रतिशत संतृप्तिकरण का लक्ष्य जिला प्रशासन प्राप्त करेगा। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के लिए भी जिला प्रशासन की प्रशंसा की।
महिला समस्याओं की ओर उपस्थित महिलाओं व अन्य लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हमें महिला उत्पीड़न के विरुद्ध लोगों को जागरूक करना होगा। इसके लिए गांव–गांव यात्रा निकालनी होगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को पूर्व सक्रिय रहकर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकना होगा। इसके लिए इन अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाना जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालयों के छात्र–छात्राओं द्वारा उनके निर्देश के क्रम में बाल विवाह व नशे के विरुद्ध साइकिल यात्रा निकले जाने की बात भी कही।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल द्वारा स्वच्छता व स्वास्थ्य किट आंगनबाड़ी केंद्रों को देने की घोषणा करते हुए, स्वच्छता के महत्व के प्रति आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूक किया।
इससे पूर्व विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने राज्यपाल के लिए स्वागत उद्बोधन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। जबकि कंपोजिट विद्यालय सोनरां की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया और आंगनवाड़ी केंद्र चौपरिया की नन्ही बच्चियों ने नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पर मनमोहक प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इनके अलावा कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 08 की छात्रा नर्गिस खान के राज्यपाल के लिए स्वागत भाषण और एल.बी.एस पी.जी. कॉलेज की छात्रा अनुराधा चौरसिया द्वारा महिला सशक्तिकरण पर दिए गए भाषण की भी लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने स्मृति चिन्ह भेंट राज्यपाल का जनपद आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल, विधायक फरेंदा वीरेन्द्र चौधरी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

विकलांग रिक्शा चालक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार; हेड कांस्टेबल निलंबित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी सिसवा चौराहे पर रविवार…

6 minutes ago

सलेमपुर में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी स्थित विश्वनाथ उपाध्याय इंटर…

10 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में युवक की दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क…

27 minutes ago

“शहरी भारत का नया ब्लूप्रिंट: नीति आयोग की बड़ी पहल”

नीति आयोग की रिपोर्ट: शहरी भारत के भविष्य को नई दिशा देने वाली व्यापक रूपरेखा…

6 hours ago

आध्यात्म, सेवा और संस्कारों से समाज में बदलाव ला रहा गायत्री परिवार

✍️ कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान समय में जब समाज भौतिकता, उपभोक्तावाद और…

8 hours ago

Ayurveda Health Tips: आयुर्वेद अपनाएं, पाएं स्वस्थ जीवन — डॉ. शिवाकांत मिश्र का बड़ा संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और अनियमित खान-पान के बीच अब लोग…

9 hours ago