रामनवमी का पर्व मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रामनवमी का पर्व बुधवार को क्षेत्र स्थित मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं मां सिद्धिदात्री की पूजन अर्चन कर लोगो ने सुख रामृद्धि की कामना किया। नगर के पुराना बरहज मौजूद काली माता मंदिर में, मंगलवार को देर शाम तक श्रद्धालुओ ने कड़ाही चढ़ाया और बुधवार को तहसील स्थित अष्टभुजी माता मंदिर, पुल स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर एवं सोनावे की मां भगवती व मोहांव स्थित मां काली के दरबार में भोर से ही श्रद्धालुओ का जमावड़ा शुरू हो गया। कस्बा के नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित रामजानकी मंदिर एवं आजाद नगर स्थित सोना मंदिर में राम जन्मोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा मंगल व बधाई गीत गाया गया। राम जन्म के दौरान भगवान राम के दरबार में महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में सुबह से ही रामजन्म की तैयारियां की जा रही थीं, मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई। महिलाएं यहां ढोलक लेकर बैठीं और उन्होंने बधाई गीत गाईं । साथ ही पुरुष वर्ग ने भी यहां मंदिर में बैठकर भगवान राम के भजन गाए। दोपहर 12 बजे राम जन्म हुआ। इसके बाद महाआरती की गई। जिसमें सभी ने भगवान श्रीराम का जयकारे लगाए। इस अवसर पर रामधनी गोंड, जय प्रकाश जायसवाल, शिवसहाय बरनवाल, विवेक कुमार गुप्त, पूर्व सभसद संजय जायसवाल, अर्जुन चौहान, तारकेश्वर वर्मा, हरिशंकर चौरसिया, प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद यादव, मयूर मद्धेशिया, राजेश वर्मा, विकास जायसवाल, हर्षित जायसवाल, गीता देवी, मोनी जायसवाल, रामेश्वर जायसवाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।
ब्लॉक क्षेत्र के पैना पूरब पट्टी स्थित रामजानकी मंदिर में भी राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगो का कहना है कि जनकपुर से आते वक्त भगवन श्री राम माता जानकी के साथ मंदिर में विश्राम किए थे, इसी वजह से मंदिर का नाम राम जानकी मंदिर पड़ा। लोगो ने राम जन्मोत्सव पर भजन संकीर्तन और प्रसाद वितरण किया। प्रधान प्रतिनिधि घनस्याम सिंह,चन्द्र भूषण तिवारी, ईश्वर चन्द्र तिवारी,परभंस यादव, राधेश्याम सिंह, विद्या सागर तिवारी,पप्पू सिंह सहित स्थानीय पुलिस बल की भी मौजूदगी रहीं ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

16 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

17 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

17 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago