महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी ने परतावल–फरेंदा और घुघली–सिसवा–निचलौल राजमार्ग को शून्य दुर्घटना वाले मॉडल राजमार्ग के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने दोनो राजमार्गों पर सुरक्षित ड्राइविंग हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनपद में सड़क सुरक्षा ऑडिट करने का भी निर्देश दिया और कहा कि ऑडिट में मिलने वाली कमियों को संबंधित विभाग निश्चित समय सीमा में दूर करें। उन्होंने सड़क दुर्घटना में वृद्धि,कमी और उसमे होने वाली मौतों की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा में प्राप्त कमियों को दूर करने का निर्देश उन्होंने ने जनपद में सड़कों के ब्लैक स्पॉट की समीक्षा हेतु पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई को निर्देशित किया। पुलिस विभाग को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने और प्रति माह सड़क सुरक्षा नियमों के उलंघन के मामलों में कार्यवाही को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विभागों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता में वृद्धि हेतु व्यापक प्रचार–प्रसार का भी निर्देश दिया।
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…
मोदी के दिसंबर कनाडा दौरे की तैयारी, व्यापारिक रिश्तों को नई दिशा देने की कवायद…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…
घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…