जिलाधिकारी ने की स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत सेक्टर मजिस्ट्रेट संग बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर ऑफिसर्स के साथ बैठक कर निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया की समस्त मतदान केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। मतदान से 48 घंटे पहले समस्त अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है, और 27 जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान बैलट पेपर के माध्यम से होगा। पोलिंग पार्टियां 29 जनवरी को कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी। 30 जनवरी को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात समस्त मत पेटियां कलेक्ट्रेट वापस आएंगे और यहां से पुलिस सुरक्षा में गोरखपुर भेजी जाएंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 17 मतदान केंद्रों पर 24 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 21,949 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदाता को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, किंतु किसी कारणवश यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो वह अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट सहित, दस प्रकार के पहचान पत्रों का प्रयोग कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि समस्त मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में लगभग 50% मतदाता महिलाएं हैं, इसलिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र के अंदर समुचित जांच के उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतदान केंद्र में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।सीडीओ रवींद्र कुमार ने समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago