पौने दो वर्ष के बच्चे का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचा

दो महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता से बच्चे को सकुशल पाकर खुश हुए माता पिता

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
घर के सामने से खेल रहे पौने दो साल के मासूम के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने एक ही दिन में सुलझा लिया है।इस मामले में पुलिस ने दो महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, घर के बाहर खेल रहे बच्चे को अगवा कर उसे डेढ़ लाख में बेच दिया था।जिनके पास से पुलिस ने मासूम बच्चे को बरामद कर उसके माता पिता को सौंप दिया है।अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर माँ ने उसे अपने गले से लगा लिया और पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में भिवंडी के छह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत, अपहरण के 172 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 100 नाबालिग लड़कियां और 66 नाबालिग लड़के शामिल हैं।जिसमें से 65 बच्चे व 86 नाबालिग लड़कियां बरामद हुई है।जबकि 14 बालिकाएं अभी भी लापता हैं।
भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ने बताया कि, स्थानीय कामतघर के हनुमान नगर इलाके में रहने वाली सुंदरी रामगोपाल गौतम (28)नामक महिला 26 जनवरी को दोपहर ढाई बजे के करीब कपड़ा धो रही थी।जबकि उसका पौने दो वर्षीय बालक सिद्धांत दरवाजे पर ही खेल रहा था।लेकिन जब महिला कपड़ा धोकर फुरसत में हुई तो, उसका बच्चा अचानक वहा से गायब हो गया था। बदहवास मां अपने बच्चे को घर के आस पास व घर के पीछे मैदान में ढूढने लगी,लेकिन वह उसे कही दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहाँ भी बच्चे की तलाश की पर बच्चा का कहीं कुछ पता नहीं चला।जिसके बाद बच्चे की मां की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने, अज्ञात आरोपी पर सीआर नंबर 529/2023 में आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।तत्पश्चात भिवंडी परिमंडल दो के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले व सहायक पुलिस आयुक्त सुनील वड़के के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने पुलिस टीमों का गठन कर तुरंत बच्चे की तलाश हेतु रवाना किया।पुलिस ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसी टीवी कैमरा की मदद से मामले की जाँच करने में जुटी थी, तभी पुलिस को सुचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति मालेगांव से भिवंडी आया है। पुलिस ने बड़ी सतर्कता से भाग्य नगर में जाल बिछाकर गणेश नरसय्या मेमुल्ला (38) को 27 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया।जिससे कड़ाई से पूछताछ पर बच्चे के अपहरण करने की बात कुबूल कर ली।इतना ही नही आरोपी ने पुलिस को बताया की उसने बच्चे को 1.5 लाख रूपये में पद्मानगर में भर्ती सुशील शाहू (41) और आशा संतोष शाहू (42) नामक महिला को बेच दिया है।आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने तत्काल पद्मानगर इलाके में छापामार कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर, उसका चिकित्सकीय परिक्षण कर बच्चे को पुलिस उपायुक्त नवनाथ के समक्ष सकुशल उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया है।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago