जनपद न्यायाधीश ने ग्राम न्यायालय का किया निरीक्षण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश जनपद देवरिया ग्राम न्यायालय बरहज तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम न्यायालय में रखें पत्रावलियों की जांच कर कर्मचारियों को निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र सिंह ने बरहज तहसील स्थित ग्राम न्यायालय में पत्रावलियों की जांच के बाद तहसील सभागार में न्यायालय के न्यायाधीश विकास वर्मा व एसडीम सहित तहसील के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद दीक्षित ने ग्राम न्यायालय में पत्रावलियों का मुआयना एवं अधिवकताओ की सुविधा के लिए बिजली व्यवस्था हेतु जनरेटर एवं सोलर पैनल लगाने के साथ तहसील प्रांगण में उप डाकघर बनवाने व देवरिया से न्याय संबंधित पत्रावली मगाने की बात कही। ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश विकास वर्मा ने दाखिला कम होने पर चिंता जताते हुए,अधिवक्ताओं से ग्रामीण स्तर पर प्रचार हेतु चौपाल लगाकर ग्राम न्यायालय में अधिक से अधिक दाखिला कराने की बात कही। संचालन एडवोकेट नागेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्य,एडवोकेट रामायण तिवारी, एडवोकेट शिवदयाल सिंह,एडवोकेट सत्यप्रकाश मालवीय,एडवोकेट चन्द्रगुप्त यादव, एडवोकेट चंद्रभान चौरसिया, एडवोकेट श्रवण कुमार सिंह,एडवोकेट मनभावत सिंह, एडवोकेट अम्बिकेश सिंह,सुरेंद्र नाथ दीक्षित, प्रमोद तिवारी, राममनोहर चौहान, उमेश विश्वकर्मा, अनन्त कुमार तिवारी, सहित सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

3 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

3 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

3 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

3 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

3 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

3 hours ago