चम्बा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तीसा उपमंडल के चनवास के पास हुआ, जब बनीखेत से अपने घर लौट रहे एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रास्ते में ऊपर से गिरी एक चट्टान कार से टकरा गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। हादसे के समय कार घर से मात्र एक किलोमीटर दूर थी।
दुर्घटना में शिक्षक राजेश, उनकी पत्नी हंसो (36), बेटा दीपक (15), बेटी आरती (17), रिश्तेदार हेमराज और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के साथ सवार यह व्यक्ति कार में ‘लिफ्ट’ लेकर जा रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। तेज धमाके और चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बचाव कार्य में लगभग छह घंटे लगे, तब जाकर सभी शवों को खाई से निकाला जा सका।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
फोटो सौजन्य से ANI
गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट के बाद सरकारी सहायता, डीबीटी और आगामी बजट की होगी नई…
थाने की चौखट पर टूटता भरोसा, वर्दी की गरिमा पर उठते सवाल विशेष कविता |…
2 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे नाम, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छापलेखक:…
2 नवंबर: शाहरुख खान से गुरु रामदास तक, जानिए आज जन्मे महान व्यक्तित्वों की कहानी…
2 नवंबर का इतिहास: जानिए इस दिन की 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी…
दैनिक पंचांग एवं राशिफल, 2 नवंबर 2026: कालाष्टमी पर जानें 12 राशियों का भविष्य सोमवार,…