लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
3 दिसम्बर को चार राज्यों के विधान सभा परिणाम घोषित होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने चारो राज्यों के जनादेश को स्वीकार करते हुए तेलंगाना की जनता को, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन राज्यों के परिणाम का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं, नीतियों और कार्यक्रमों पर कोई असर नही पड़ेगा। इन परिणामों से यह स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा को पूरे देश में अगर कोई पराजित कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। तेलंगाना में जीत के साथ 3 अन्य राज्यों में औसतन 40 प्रतिशत से अधिक मत देकर जनता ने हमपर विश्वास जताया है। आज जर्रार हुसैन-प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, आफताब आलम और मंसूर भाई के नेतृत्व में लगभग 200 नये लोगों ने कांग्रेस पार्टी के विचारों मे आस्था रखते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लिए। हम 05 दिसम्बर को अपने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूर्व निर्धारित बैठक को पूरे उत्साह और उर्जा के साथ करेंगे। हम 2024 के आम चुनावों में पूरी ताकत के साथ लड़ते हुए, भाजपा की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…