देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया

आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि रहे मुख्यमंत्री

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर ग्लोब पार्क हाईकोर्ट चौराहा कैसरबाग में अधिवक्ताओं ने रूल ऑफ लॉ सोसायटी के पदाधिकारी वरिष्ठ राजनेताओं व समाजसेवियों ने भव्य समारोह का आयोजन कर डॉ राजेन्द्र प्रसाद को राष्ट्र का महानायक एवं प्रख्यात राजनैतिज्ञ बताते हुए उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया और उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का सामुहिक संकल्प लिया गया,आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ रहे।
अधिवक्ता समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों की ओर से आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए आयोजक प्रख्यात पर्यावरण विद विंध्यवासिनी कुमार पूर्व नेता सदन विधानपरिषद ने कहा की डॉ राजेन्द्र प्रसाद का समूचा जीवन भारतवर्ष के लोगों के लिए आदर्श व अनुकरणीय है संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सम्पूर्ण विश्व के उत्कृष्ट व्यवस्था को आत्मसात कर सर्वोच्च संविधान की रचना कर वो कालजयी विचारधारा के वाहक बन गए यह दुर्लभतम है,विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद के जीवन चरित्र को आत्मसात कर समाज धर्म एवं राष्ट्र को मजबूत करने का आवाहन किया।
रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की संगठन की ओर से डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर नशामुक्त समाज बनाए जाने के लिए सामुहिक अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश ने आयोजकों को साधुवाद देते हुए डॉ राजेन्द्र प्रसाद को कुशल राजनेता बताते हुए राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उनके द्वारा किये गए समाजिक कार्यों को अभूतपूर्व बताया तथा समाजसेवियों एवं राजनेताओं से उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का आवाहन कर प्रदेश एवं देश को मजबूत बनाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी देवेश कुमार ने किया जबकि अध्यक्षता मेयर सुषमा खर्कवाल ने किया,आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से समाजसेवी विश्वेश कुमार श्रीवास्तव , समाजशास्त्री डॉ० सोमेंद्र शर्मा , वरिष्ठ अधिवक्ता देशरत्न सिन्हा , समाजसेवी शिव पूजन सिंह , राज त्रिपाठी समेत रूल ऑफ लॉ सोसायटी , अधिवक्ता विचारमंच , अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी , समाजसेवी व राजनेता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

2 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

3 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

3 hours ago