कांग्रेस की बैठक में हुआ लोकसभा चुनाव की समीक्षा
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज को बैठक में बेवाकी के साथ उठाई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ,देवरिया संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता जी जान लगाकर प्रतिकूल परिस्थितियों में भी चुनाव मैदान में लड़े, जनता का भरपूर सहयोग मिला। लेकिन थोड़े मतों के अंतर से हार हो गई।मैं इंडिया गठबंधन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सदैव ऋणी रहूंगा, उन्हें जहां भी आवश्यकता होगी मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा। आप लोग पूरे क्षेत्र में जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामी की आवाज बुलंद करते रहें। उनके समस्या को उठाकर निराकरण करावें। भाजपा की सरकार से जनता आज परेशान है।
जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि संगठन पूरी ईमानदारी से लोकसभा चुनाव लड़ा सलेमपुर में कामयाबी हासिल हुई। बांसगांव व देवरिया में भाजपा के कुचक्र को जनता ढंग से नही समझ पाई जिसके कारण सफलता नही मिली। हम पूरी ताकत के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे।जल्द ही इस भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्ति मिलेगी।बैठक को सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, पूर्व विधायक दिनानाथ कुशवाहा,धर्मेन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंद श्रीवास्तव, दिनानाथ भारती,वरुण राय,डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय, नौशाद रजा मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, नागेन्द्र शुक्ल, सत्यप्रकाश मणि, दीनदयाल यादव, भरत मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश पाल,ऋषिकेश मिश्र, रीता देवी,महेन्द्र नाथ गुप्ता, वशिष्ठ मोदनवाल, आलोक त्रिपाठी, दयाशंकर द्विवेदी, मार्कण्डेय मिश्र, गोविंद मिश्र, सत्यम पाण्डेय, हर्षित सिंह, जवाहर लाल, वजीर अहमद,दिनेश गुप्ता, महेन्द्र अम्बेडकर, सुबाष राय,अशोक गौंड,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, मनोज मणि, रमाशंकर यादव, आनंद शंकर,प्रेमलाल भारती,टुन्नू मिश्र, गिरिराज तिवारी, सुनील तिवारी, जितेंद्र, राजकुमार यादव, मैनुद्दीन, आदि ने सम्बोधित किया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के प्रति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर, क्षेत्रीय…
खेतों की नापजोख अब होगी हाईटेक गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l गोरखपुर मंडल में राजस्व कार्यों को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 18 व 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l कौटिल्य परिषद, गोरखपुर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन…