सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, व्यवस्थाओं की समीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 18 व 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एसीएम द्वितीय राजू कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एसीएम द्वितीय ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 18,600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

एसीएम द्वितीय ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन (आइरिस स्कैन) और सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य रूप से लागू की जाए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित कराने को कहा। प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई और गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दिन सभी अधिकारी और कार्मिक समय से रिपोर्टिंग करें और समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी तैयारियां पूर्ण हैं और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

4 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

4 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

4 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

4 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

4 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

4 hours ago