लोकतंत्र और राजनीति के महानायक हैं राहुल गांधी – मंसूरी

कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रायबरेली के नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन, हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी के नेतृत्व में केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए कांग्रेसियों ने अपने लोकप्रिय नेता के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक तथा मणिपुर से महाराष्ट्र तक पैदल चलकर देश को एक सूत्र में पिरोने वाले जनप्रिय नेता राहुल गांधी सही मायने में भारतीय राजनीति के महानायक हैं। राहुल गांधी अपने संघर्ष, सहृदयता और संवेदनशीलत से देश की जनता का दिल जीता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार गुप्त नेता ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने की मानसिकता रखने वालों ने राहुल गांधी की छवि खराब करने की बहुत कोशिशें लेकिन विफल हो गये और आज राहुल गांधी देश के लोकतंत्र की विश्वसनीयत एवं मजबूत आवाज बन चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, ब्यास दुबे, संतोष तिवारी, राधारमण पाण्डेय,जितेन्द्र जायसवाल, रविप्रकाश तिवारी, संतोष कुमार यादव, नरेन्द्र सिंह, विनय तिवारी, धीरज यादव,इमरान मलिक,नरेश चंद, इसराइल अली आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

16 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago