कौटिल्य परिषद आयोजित करेगा परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l कौटिल्य परिषद, गोरखपुर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी परिषद की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

परिषद के अनुसार 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से दीवानी कचहरी परिसर में भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे।

प्रेस वार्ता में राणा पाठक, अश्वनी दुबे और राजेश दुबे ने बताया कि कौटिल्य परिषद एक सामाजिक संगठन है, जो समाज हित में कार्य करते हुए आपसी समन्वय और सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रयास करता है। परिषद का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना और समाज में सकारात्मक सोच का प्रसार करना है।

आयोजन के दौरान भगवान परशुराम जी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

परिषद के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान परशुराम जी के विचारों को आत्मसात करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

4 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

4 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

5 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

5 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

5 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

5 hours ago