विश्व धरोहर दिवस पर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर एवं गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 18 अप्रैल 2026 को “एक शाम भारतीय सांस्कृतिक धरोहर एवं संविधान के शिल्पकार के नाम” विषयक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन मिन्नत गोरखपुरी द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर अवधेश निगम “राजू” (देवरिया), सुभाष चंद्र यादव (सिवान), प्रमोद चोखानी, कुंवर सचिन सिंह (चौरी-चौरा), एकता उपाध्याय, गौतम गोरखपुरी एवं आसिया गोरखपुरी काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम यशोधरा सभागार (राजकीय बौद्ध संग्रहालय), गोरखपुर में शाम 4:30 बजे से आयोजित होगा। इसकी जानकारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर के प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह राठौड़ ने दी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

15 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

15 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago