शिक्षक कभी समाज से सेवानिवृत्त नही होता – व्यास देव

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शिक्षक सदैव समाज व देश को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है, वह कभी भी समाज से सेवानिवृत्त नही होता।उक्त बातें क्षेत्र के सलेमपुर कस्बा स्थित बीआरसी पर सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने कही,उन्होंने कहा कि आजीवन बच्चों में सद्चरित्र का विकास कर उन्हें देश ,समाज व उनके परिवार को विकसित करने का कार्य करता है। पूर्व चेयरमैन सलेमपुर सुधाकर गुप्त ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक समाज की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।जो आज शैक्षिक कार्य से विदा हो रहे हैं,वह पूरे मनोयोग से समाज को सही दिशा में ले जाने का काम करेंगे। कांग्रेस के जिला मंत्री डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि गुरु का स्थान कभी भी समाज मे सर्वोपरि रहा है, वह जीवन पर्यन्त सामाजिक कार्यों में लगे रहेंगे। आयोजक ज्योति गुप्ता ने कहा कि अपने परिवार व समाज से विदा होना बहुत ही कष्ट देता है लेकिन यह एक प्रक्रिया है जो होता ही रहता है।वह कभी भी वन्दनीय रहेंगे।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रावती देवी, जहिरुल हसनैन को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई ।कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद,विजय शंकर सिंह, उग्रसेन सिंह, विपिन दूबे, दुर्गावती देवी, अभिषेक कुशवाहा सद्दाम हुसैन, बृजेश जायसवाल ,अरुण शर्मा, अरविंद चौहान, नूर आलम, शहंशाह हुसैन, निशा गुप्ता, सरोज द्विवेदी, संत कुमार, विनय यादव, श्वेता कुशवाहा आदि ने संबोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

12 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago