विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर देवरिया में T20 क्रिकेट का हुआ आयोजन

देवरिया फिजियो क्लिनिक न्यू कॉलोनी ने कराया T20 क्रिकेट प्रतियोगिता

देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर देवरिया फिजियो क्लिनिक के तरफ से T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसे देवरिया क्रिकेट अकादमी रजला देवरिया के मैदान में खेला गया ।
इस मैच में चार टीमों ने हिस्सा लिया।जिसमे (1) देवरिया क्रिकेट अकादमी रजला देवरिया, (2) फैसल क्रिकेट अकादमी गौरी बाजार,(3) महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पथरदेवा, (4)कमला क्रिकेट क्लब भटवालिया चार टीमों के बीच मैच खेला गया। जिसमें देवरिया क्रिकेट अकादमी रजला ने फैसल क्रिकेट अकादमी गौरी बाजार को 7 विकेट से पराजित किया।
इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों देवरिया क्रिकेट टीम के ही हाथ लगी,जिसमें मैन ऑफ द मैच शेखर साहनी और मैन ऑफ द सीरीज कप्तान फैजान हुसैन रहे। इस प्रतियोगिता के अंपायर पंकज जयसवाल और दीपक भारती रहे।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि भुवनेश्वर मिश्रा (एडवोकेट) , डॉक्टर एम यू अंसारी एवं श्याम सुंदर ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया।
देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से कलाम खान वरिष्ठ सचिव एवं नागेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ कोषाध्यक्ष ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन देवरिया फिजियो क्लिनिक एवं स्पोर्टस रिहैब सेंटर द्वारा किया गया, डॉक्टर अब्दुल कादिर (वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट) के द्वारा खेलों में लगने वाले चोट (स्पोर्ट्स इंजरी)के बारे में एवं उपचार पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान डॉक्टर शैलेंद्र सिंह , डॉक्टर विकास गुप्ता,डॉक्टर फैयाज, आरिफ, महबूब, डॉo आमीर, चंद्रेश गिरी एवं सैकड़ों संख्या में खिलाड़ी व अभिभावक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

6 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

7 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

7 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

7 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

7 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

8 hours ago