सीतापुर में नवविवाहित कपल की संदिग्ध मौत: 22 दिन पहले लव मैरिज, एक ही पेड़ से लटके मिले पति-पत्नी के शव

सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कलां गांव में स्थित महामाई मंदिर के पास रविवार सुबह नवविवाहित पति-पत्नी के शव एक ही पेड़ से लटके मिले। दोनों ने 22 दिन पहले इसी मंदिर में प्रेम विवाह किया था।

घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।

तीन साल का प्रेम, परिवार के खिलाफ शादी

मृतकों की पहचान खुशीराम (22) और मोहिनी (19) के रूप में हुई है, जो आपस में पट्टीदार (चचेरे रिश्ते) थे। परिजनों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन रिश्तेदारी के कारण शादी को सामाजिक स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी।

इसके बावजूद दोनों ने 6 दिसंबर को महामाई मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी कर ली। बाद में जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों ने मजबूरी में इस विवाह को स्वीकार कर लिया था।

सुबह घर से निकले, फिर नहीं लौटे

परिजनों के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 5 बजे खुशीराम और मोहिनी घर से निकले। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ ही समय बाद घर से करीब एक किलोमीटर दूर उसी पेड़ पर दोनों के शव मिले, जिसके नीचे उन्होंने सात फेरे लिए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

शादी की बधाई देने वाले बने अंतिम संस्कार के साक्षी

परिजनों ने बताया कि शादी के बाद रिश्तेदार दूर-दराज से बधाई देने आए थे। अभी दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं सूखी थी कि घर में मातम पसर गया। जो लोग कुछ दिन पहले शादी की खुशियां मना रहे थे, वही अब अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

2 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

2 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

2 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

13 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

14 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

14 hours ago