Categories: Newsbeat

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरती।मॉर्निंग वॉकर्स से किया संवादअभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पार्कों, स्टेडियमों और सड़कों पर सुबह की सैर करने वाले महिला एवं पुरुषों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। पुलिस ने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।बुजुर्गों को दिया सुरक्षा का भरोसाजिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान, सुरक्षा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उनकी समस्याओं के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाना है।संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंगअभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारीमहिला एवं बालिका सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों की जानकारी दी गई। इस दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस के अनुसार, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जनजागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

45 minutes ago

फटे होंठों से लेकर बालों की देखभाल तक: घी, नारियल तेल और अरंडी के तेल से अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…

1 hour ago

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

2 hours ago

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

8 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

8 hours ago