पर्यावरण संकट के खिलाफ सड़क पर उतरे संगठन, मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध

हिमालय–अरावली बचाओ अभियान: रांची में वामपंथी संगठनों ने बनाई मानव श्रृंखला, सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा का विरोध

रांची (राष्ट्र की परम्परा)।देश के पर्वतीय और वन क्षेत्रों को बचाने की मांग को लेकर रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सोमवार को वामपंथी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाकपा (माले), झारखंड जनाधिकार महासभा, आइसा, ऐपवा, आदिवासी संघर्ष मोर्चा समेत कई सामाजिक संगठनों ने “अरावली बचाओ, हिमालय बचाओ, पर्यावरण बचाओ” के नारों के साथ मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट की हालिया सिफारिशों का विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली पर्वतमाला को केवल 100 मीटर ऊंचाई के आधार पर परिभाषित करने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा है। संगठनों का कहना है कि इस नई परिभाषा से 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर खनन और बड़े निर्माण कार्यों के लिए रास्ता खुल जाएगा, जिससे जल, जंगल और जमीन पर सीधा हमला होगा।

ये भी पढ़ें – छुट्टा पशुओं के आतंक से प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

नेताओं ने कहा कि अरावली और हिमालय केवल पहाड़ नहीं, बल्कि देश की जलवायु संतुलन की रीढ़ हैं। इन क्षेत्रों में खनन, जंगलों की कटाई और औद्योगिक परियोजनाओं से न सिर्फ स्थानीय आदिवासी समुदायों की आजीविका प्रभावित होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी गंभीर संकट पैदा होगा। वक्ताओं ने दिल्ली जैसे महानगरों में बढ़ते प्रदूषण का हवाला देते हुए कहा कि जंगलों के विनाश का सीधा असर देशभर में महसूस किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – पीपा पुल निर्माण में देरी से बढ़ी जनता की मुश्किलें
प्रदर्शन के दौरान झारखंड के बड़कागांव से लेकर सारंडा तक हो रही जंगल कटाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठनों ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हित में प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि नीतियों में बदलाव नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा और सड़कों पर उतरकर जनआंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर मनोज भक्त, सिवेंदु सेन, नंदिता भट्टाचार्य, आरएन सिंह, अलमा खलखो, एती तिर्की, एलिना होरो सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago