बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा )
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के मद्देनजर नगर पंचायत कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन किया गया।
शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती अवसर पर समस्त नगर निकायों में सुंदरकांड कराए जाने के शासनादेश के मद्देनजर ,बड़हलगंज नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व अधिशासी अधिकारी शिवकुमार के नेतृत्व में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भजन गायक चंदन मोदी व गोपी पटवा की टीम ने कार्यालय में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा व विभिन्न भजनों की प्रस्तुति कर पूरे कार्यालय परिसर को भक्ति मय कर दिया। इस दौरान वाल्मिकी समाज से जुड़े पांच सफाई कर्मियों को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व अधिशासी अधिकारी शिवकुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, राकेश राय, रामदास मद्धेशिया, ऋषि कुमार, सुनील यादव, खुर्शीद अहमद, रवि साहनी, राजेश उमर, कृष्णा गुप्ता, दिनेश निगम, मनमोहन पटवा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
सांकेतिक पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है…
भारत की बेटियों का तीरंदाजी में कमाल, चीन को पछाड़कर जीता गोल्ड; परफेक्ट-10 से वर्ल्ड…
नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच, फिर भी पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत? संसद,…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। देश के ख्यात शिक्षाविद एवं अर्थशास्त्री डॉ. जयंतीलाल भंडारी को वर्ष…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूक्रेन और ईरान-खाड़ी क्षेत्र में…
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा प्लान, 30 ईवी रोड स्वीपर खरीदने को मंजूरी;…