स्वच्छता ही सेवा का छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बाबा राघव दास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा स्वच्छता ही सेवा है, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं सेवक और सेविकाओं ने प्रतिभाग किया, जिनको स्वछता ही सेवा का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि गंदगी और बीमारी जैसे महादशा पर स्वच्छता कार्यक्रम एक आक्रमण है, जो पर्यावरण और मानव समाज के लिए अति महत्वपूर्ण है। लोगों को अपने जीवन में इसे अपनाने की जरूरत है और यह प्रत्येक व्यक्ति की जीवन पद्धति से जुड़े तो स्वच्छता कार्यक्रम अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल होगा, स्वच्छता कार्यक्रम में जनसहभागिता के साथ ही जो संकल्प लिया है उसकी प्राप्त होगी। डॉ विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी के शीर्ष विचारों में से स्वच्छता का विचार अपनाने की जरूरत है जो हमारे आसपास की गंदगी को दूर कर हमारे तन और मन को एक स्वस्थ पवित्र वातावरण को निर्मित कर्ता है और हम सभी लोग बीमारियों से बचते हैं प्राचार्य ने कहा कि स्वच्छता को हमे अपनाने की जरूरत है व्यवहार में भी लाना होगा, हमे अपने मन को भी स्वच्छ रखना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनीत कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर रीना त्रिपाठी, मोनिका पाण्डेय ,श्वेता ,विवेक तिवारी, भरत, प्रियंका ,गूंजा, विशाल, विवेक ,अंशिका ,स्नेहा, नाजिया खातून, आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

2 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

3 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

3 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

3 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

4 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

8 hours ago