देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया है कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अन्तर्गत गौवंशीय पशुओं में नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि हेतु “मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना” जनपद में संचालित है। इस योजनान्तर्गत स्वदेशी नस्ल यथा – गिर, साहीवाल, हरियाणा, गंगातीरी एवं थारपारकर प्रजातियों के पशुपालको को प्रोत्साहित करने हेतु पशुपालकों को चयनित कर पशुओं के दुहान के आधार पर मु0 10,000 / तथा मु0 15000 / धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया हेतु आवेदन पत्र मुख्य विकास अधिकारी, पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन कर सकते है, आवेदन प्रारम्भ की तिथि 20 सितंबर 2023 से लागू है। आवेदन पत्र का प्रारूप व सम्बन्धित शासनादेश विभागीय पोर्टल पर https://updairydevelopment.gov.in पर उपलब्ध है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…