कई प्रदेशों में भी संगठन का हुआ विस्तार
मुंबई/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि, आइडियल पत्रकार संगठन पत्रकारों के हित में कार्य करने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है, इस संगठन में कई प्रदेशों के पत्रकार लगातार जुड़कर पत्रकारों के हित में कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइडियल पत्रकार संगठन की प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश की घोषणा की गई है, जिसमें डॉक्टर अनिल सिंह एवं डॉ नरेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश संरक्षक उत्तर प्रदेश, प्रशांत शुक्ला को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश के अन्य पदाधिकारी की सूची में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण मद्धेशिया को प्रदेश महासचिव, डॉक्टर तारिक वेग प्रदेश उपाध्यक्ष, बजरंगी विश्वकर्मा प्रदेश संगठन मंत्री, आशीष निषाद प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि पवन पाण्डेय वरिष्ठ पत्रकार को प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश बनाया गया है। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार सुरेश द्विवेदी को मंडल अध्यक्ष चित्रकूट धाम, राम नारायण राय मंडल अध्यक्ष आजमगढ़, भगवान उपाध्याय मंडल अध्यक्ष गोरखपुर, अजय कुमार त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष अयोध्या तथा डॉक्टर तनवीर अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्षों की सूची में डॉ एस के मौर्य को जिला अध्यक्ष अयोध्या, विपिन तिवारी जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर, रामायण सिंह जिलाध्यक्ष आजमगढ़, अशोक श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष मऊ, हैदर संजरी जिला अध्यक्ष भदोही, संजय सिंह जिला अध्यक्ष बलिया, दिवाकर गुप्ता जिला अध्यक्ष कानपुर, पंकज मणि त्रिपाठी जिला अध्यक्ष जौनपुर, केशव शर्मा जिला अध्यक्ष हमीरपुर, अल्तमस हुसैन जिला अध्यक्ष बांदा, सुरेश पांडेय जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर, तथा राजन मणि त्रिपाठी को गोरखपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोपी गई है। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन का विस्तार बहुत तेजी के साथ हो रहा है कई अन्य प्रदेशों में भी प्रदेश अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तथा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में बहुत तेजी के साथ पत्रकार जुड़ रहे हैं तथा पत्रकारों के हित एवं मान सम्मान के लिए हमारा संगठन बहुत मजबूती के साथ कार्य कर रहा है एवं भविष्य में भी काम करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष की सूची भी जारी की जाएगी। यह सारी पदाधिकारीयों की नियुक्तियां संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आज़मी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा सिंह, तथा श्याम जी उपाध्याय एवं विनय मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता नुरुलऐन फिरोजी तथा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रशांत शुक्ला से विचार विमर्श कर की गई है। सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों को तथा सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तथा साथ ही आशा व्यक्त की है कि पत्रकारों के हित एवं उनके मान सम्मान हेतु सभी पदाधिकारी मजबूती के साथ कार्य करेंगे। तथा उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद संस्था की तरफ से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रदेशों के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित होंगे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…