देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर से सोमवार को देवरिया में माहौल गरमा गया। जिले में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
सुबह से ही सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर जनपद मुख्यालय की सड़कों पर उतर आए। सरकार की नीतियों और “तानाशाही रवैये” के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। अचानक हुए इन प्रदर्शनों से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। हंगामे के बीच पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। उनकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों समर्थक पुलिस वाहन के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अलग-अलग वाहनों से थानों में भेजा।
सपा नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…