दो करोड़ छब्बीस लाख अठारह हजार रुपये की धनराशि का हुआ सेटलमेण्ट
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जे0पी0 यादव के मार्गदर्शन में 25 मार्च को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी कृष्ण यादव द्वारा विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी माननीय कृष्ण यादव द्वारा 30 वादों का निस्तारण एवं दो करोड़ छब्बीस लाख अठारह हजार रुपये की धनराशि का सेटलमेण्ट कराया गया। इस विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से अधिवक्तागण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु आयोजित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे के द्वारा सबको धन्यवाद ज्ञापित किया गया I
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…