गंतव्य तक लोगो को आने जाने के लिए पर्याप्त साधन मुहैया कराए सरकार- बेचू चौधरी
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी विधानसभा बरहज के नेता चौधरी बेचू लाल ने शनिवार को सरयू तट पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ, बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। चौधरी ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि यह बाढ़ प्रतिवर्ष आती है और प्रतिवर्ष लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में साधन भी मुहैया नहीं हो पाता है। इन्होंने सरकार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त साधन मुहैया कराने की मांग की।
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल खालिक ने कहा कि यदि मोहन सेतु का निर्माण पूर्ण हो गया होता तो, यहां के लोगों की बहुत हद तक समस्या का समाधान हो जाता।
इस दौरान मुख्य रूप से – वीरेंद्र यादव, अब्दुल खालिक,श्रीकांत यादव, आफताब आलम, सलीम अंसारी, विशाल राजभर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…