जी.एम.एकेडमी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हुआ मनमोहक कार्यक्रम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने प्रस्तुत किया विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम देख भावविभोर हुए दर्शक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

नगर स्थित जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने मनमोहक कार्यक्रम द्वारा सभी उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशिका डॉ संभावना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
सर्वप्रथम रिद्धि सिंह के एकल नृत्य राधे राधे, परिधि शर्मा एवं गरिमा का नृत्य राधे कैसे न जलें, सान्वी त्रिपाठी, आरोही यादव, अदिति सिंह, दीक्षा आदि के भक्ति गानों की खूब सराहना हुई तो अंजली, दीक्षा, सौम्या, मान्यता, जया, प्रज्ञा, अनिका आदि के नृत्य पर तालियों की गूंज ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

नर्सरी, एलकेजी के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण के रूप में नृत्य ओ राधे राधे ने खूब वाहवाही बटोरी और आकर्षक का केंद्र बनी रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा भगवान श्री कृष्ण सोलहों कला के अवतार थे। इनके प्रकाट्योत्सव की पूर्व संध्या पर इन नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया। सभी बच्चे की प्रस्तुतियां बहुत ही प्रशंसनीय हैं।
निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने इस मनमोहक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी अध्यापक,अध्यापिकाओं, छात्र छात्राओं एवं मीडिया बन्धुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन भारती सिंह ने किया।
इस मौके पर श्वेता राज, दिलीप कुमार सिंह, निधि द्विवेदी, अल्का दीक्षित, मुन्ना चौहान, राकेश मिश्रा, पी.एच.मिश्र, पुरंजय, पंकज आदि उपस्थित थे

rkpnews@desk

Recent Posts

“शहरी भारत का नया ब्लूप्रिंट: नीति आयोग की बड़ी पहल”

नीति आयोग की रिपोर्ट: शहरी भारत के भविष्य को नई दिशा देने वाली व्यापक रूपरेखा…

5 hours ago

आध्यात्म, सेवा और संस्कारों से समाज में बदलाव ला रहा गायत्री परिवार

✍️ कैलाश सिंह महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्तमान समय में जब समाज भौतिकता, उपभोक्तावाद और…

7 hours ago

Ayurveda Health Tips: आयुर्वेद अपनाएं, पाएं स्वस्थ जीवन — डॉ. शिवाकांत मिश्र का बड़ा संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव और अनियमित खान-पान के बीच अब लोग…

8 hours ago

UP Investment Boost: CM योगी ने 17 कंपनियों को दिया Letter of Comfort, बोले- “UP = Safety, Stability & Speed”

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देते हुए…

8 hours ago

Heatwave Alert: 45°C पार तापमान, IMD ने जारी किया 3 दिन का रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। देश के कई हिस्सों में इस समय मौसम के दो…

10 hours ago

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

1 day ago