देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के साथ फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और आवेदकों को अभिलेख उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से रखा जाए। आवेदकों द्वारा मांगे गए अभिलेखों को नियमानुसार समय से उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें मुआयना करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिलेख महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं और इनमें लोगों के अधिकारों से जुड़े मामले भी दर्ज रहते हैं। ऐसे में अभिलेखों का रखरखाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पूरे अभिलेखागार का भ्रमण कर अभिलेखों के रखरखाव के साथ साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को अभिलेखागार में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।डीएम ने स्पष्ट किया कि अभिलेखों के लिए आने वाले किसी भी आवेदक को अनावश्यक परेशानी न हो। मांगे गए सभी अपेक्षित अभिलेख नियमानुसार समय से और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अभिलेखों को लेकर किसी भी आवेदक की शिकायत नहीं आनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…
हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…
मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…