देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 143 वाहनों का चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया गया।अभियान के दौरान रोडवेज बस स्टैंड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने और उतारने वाले वाहनों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा न करने की हिदायत भी दी गई।सिविल लाइन रोड पर मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर बुलेट चलाने वाले वाहन के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन में लगा मोडिफाइड साइलेंसर भी निकलवाया। वहीं राघव नगर रोड पर सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ नो-पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई।देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन और स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वालों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई।यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, नो-पार्किंग एवं प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा न करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन सड़क पर वाहन चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…
हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…
दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…
मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…