मतदान करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी – प्रो.एस.एन.तिवारी

बीआरडी बीडी पीजी कालेज आश्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मतदान के प्रति आम जनमानस को जागरूक रहते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए। राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा निकाली गई, मतदाता जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य शम्भु नाथ तिवारी ने कहा कि, मतदान करके हम सब को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। हमारा युवा वर्ग पिछले चुनाव नतीजों से अब धीरे धीरे बढ़कर वोट का मोल समझते हुए वोट कर रहा है, और इसके प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए जो कि मतदान हेतु योग्य है। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं के द्वारा मतदाता दिवस के अवसर सड़क सुरक्षा माह के तहत एक रैली निकाली गई, जो महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तहसील तक गई। इस रैली में स्वयंसेवकों ने पोस्टर और बैनर के साथ प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर शंभू नाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह, पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास, प्रो. अजय कुमार मिश्र, डॉ. अरमेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. अरविंद कुमार पाण्डेय, डॉ. विवेकानंद पाण्डेय के अलावा कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत कुमार पाण्डेय, विनय मिश्र सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। रैली के वापस आने के बाद प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवकों को मतदाता दिवस से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। इसमें अंकित पाठक, अजीत यादव, अब्दुल, कयूम, अंशिका पाण्डेय, फिजा खातून, प्रिया गुप्ता, अभिषेक और शीतल गोंड़ ने मुख्य रूप से प्रतिभाग किया।

rkpshomnath

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

3 hours ago

बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान…

4 hours ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

4 hours ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

4 hours ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

4 hours ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

7 hours ago