बीबीएयू में खेलों की तैयारी का बिगुल, 16 सितंबर से शुरू होगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान नॉर्थ/सेंट्रल जोन और ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों की तैयारियों को धार देने के लिए 16 सितंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। इसमें मुख्य परिसर लखनऊ और अमेठी सैटेलाइट सेंटर के पंजीकृत विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे।
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेलकूद अनुभाग के डायरेक्टर प्रो. के.एल. महावर के दिशानिर्देशन में तथा खेलकूद अनुभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार डडवाल के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
खेलकूद अनुभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार डडवाल ने बताया कि विभिन्न टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं के पुरुष एवं महिला वर्ग के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण 16 सितंबर से शुरू होगा। प्रशिक्षण सत्र सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन दो पालियों में होंगे। सुबह का सत्र 6 से 8 बजे और शाम का सत्र 4:30 से 6:30 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण एसएएस बिल्डिंग के पीछे स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
महिला विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएमएसएसी परिसर में एरोबिक्स प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। यह प्रशिक्षण 16 सितंबर से प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक होगा। इसमें सभी इच्छुक छात्राएं प्रतिभाग कर सकती हैं।
अमेठी सैटेलाइट सेंटर के विद्यार्थियों को मुख्य परिसर में प्रतिदिन होने वाले प्रशिक्षण सत्रों में उपस्थित होने की बाध्यता से छूट दी गई है। हालांकि, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 16 सितंबर 2026 तक उचित माध्यम से खेल विभाग में अपना नाम दर्ज कराना अनिवार्य होगा। नाम दर्ज कराने के बाद उन्हें ओपन सिलेक्शन ट्रायल्स की तिथि की जानकारी पूर्व में दी जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए होने वाले सेलेक्शन ट्रायल्स में केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मौका मिलेगा, जिनकी प्रशिक्षण शिविर में न्यूनतम 90 प्रतिशत उपस्थिति होगी। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने की अपील की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

7 minutes ago

बीओसीडब्ल्यू श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड के लिए चलेगा विशेष अभियान

हर विकासखंड में प्रतिमाह न्यूनतम एक हजार कार्ड बनाने का लक्ष्य, 17 से 29 सितंबर…

54 minutes ago

अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही न बरतें अधिकारी-कर्मचारी : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह…

59 minutes ago

यातायात नियम तोड़ने पर 143 वाहनों के चालान, दो वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात…

1 hour ago

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

4 hours ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

4 hours ago