पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने खुद को मारी गोली, घर मे पसरा सन्नाटा

मदनपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना मदनपुर ग्राम मोहरा के एक युवक ने स्वयं को कमरे में बंद करके मलेट्री मैन पिता के लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र ग्राम मोहरा निवासी फौजी पंकज उर्फ पंचम सिंह का 22 वर्षीय बेटा आयुष उर्फ छोटू ने अपने पिता के लाइसेंसी बंदूक से स्वयं को गोली मार ली‌, गोली की आवाज सुनकर परिजनो में खलबली
मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हमराहियों संग मौके पर पहुंचकर लाइसेंसी बंदूक और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई । पूछताछ में परिवार जनों ने बताया कि आयुष कमरे में गया और थोड़े ही समय के बाद कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी, गोली की आवाज सुनकर परिजन भागते हुए कमरे के तरफ लपके किंतु कमरा अंदर से बंद मिला। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुँचे परिजन आवाक हो देखा कि आयुष खून से लतपथ जमीन पर गिरा हुआ था। यह घटना जंगल मे आग की तरह फैल गई, दरवाजे पर आस पास के लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर पुलिस असलहे और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago