संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले मुख्यालय पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो मसाज सेंटरों पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों मसाज सेंटरों से 9 युवक व 11 संदिग्ध युवतियों को हिरासत में लेते हुए बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन बरामद किया है।
मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़े गए संदिग्धों में जिले के और गोरखपुर जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य किया कार्य किए जाने की सूचना पर की है।
पुलिस की छापामार कार्रवाई से मसाज सेंटर संचालकों में हड़कम्प मच गया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों को महिला थाने पर ले गई और गहनता से पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के मड़या मुहल्ले और नेदुला बाईपास का बताया जा रहा है ।
पुलिसिया कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि ब्लू हैवन बॉडी मसाज सेंटर, नेदुला चौराहा, खलीलाबाद के काउंटर पर एक युवक और तीन महिलाएं व दो अन्य युवक मिले साथ ही कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली।
इसीक्रम में रोमानिया बॉडी मसाज सेंटर पर दबिश में काउंटर पर दो युवक मिले। जबकि चार संदिग्ध युवक और आठ संदिग्ध महिलाएं व कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में संत कबीर नगर और गोरखपुर के रहने वाले है। जांच -पड़ताल और प्रथम दृष्टया पूछताछ में बॉड़ी मसाज की आड़ में अनैतिक कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद…
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन…
सुनीता कुमारी बिहार प्रत्येक धर्म मनुष्य के कल्याण के लिए बना है ,प्रत्येक धर्म के…
मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…
जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…
सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…