आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l हिंदी उर्दू साहित्य मंच के संरक्षक साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय के आवास न्यू दुर्गा जी कॉलोनी घोरठ पर, समाजसेवी विजय सिंह का सम्मान किया गया है। साहित्य मंच के अध्यक्ष शायर ताज आजमी द्वारा सम्मान पत्र एवं संरक्षक साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शायर ताज आजमी ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से स्वागत किया। मंच के संरक्षक साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि, यह साहित्य मंच कवियों, शायरों व समाजसेवियों का सम्मान करता है इसी कड़ी में समाजसेवी विजय सिंह का सम्मान हुआ है। इस अवसर पर पाण्डेय द्वारा आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक पत्रिका आइडियल इंडिया, को भी भेंट किया। अपने सम्मान से अभिभूत समाजसेवी विजय सिंह ने कहा कि आज साहित्य मंच द्वारा जो हमें सम्मानित किया गया है, मैं इसके लिए आभार प्रकट करता हूं और कलाकारों साहित्यकारों को जहां हमारी जरूरत पड़ेगी हम सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। इस अवसर पर राहुल सिंह संजीव तिवारी मनोज पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…