एमएलसी चुनाव में पड़े लगभग 37 प्रतिशत मत

21,949 मतदाताओं में से 8,032 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

डीएम व एसपी ने विभिन्न पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के तहत सोमवार को संपन्न हुए मतदान में लगभग 36.59 प्रतिशत मत (अनन्तिम) पड़े। कुल 21,949 मतदाताओं में से 8,032 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 14,536 पुरुष मतदाताओं में से 6,043 तथा 7,413 महिला मतदाताओं में से 1,989 ने वोट डालें। मतदान प्रक्रिया पूर्णतया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रही।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम एवं एसपी एमएलसी चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज पहले विकास खंड सदर पहुँचे। उन्होंने मतदान केंद्र पर वोटरों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात विकास खंड बैतालपुर, गौरीबाजार, रुद्रपुर, बरहज, भागलपुर तथा सलेमपुर स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान कार्य को संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर आयोग के निर्देशों एवं आचार संहिता का पूरी तरह से पालन होना चाहिए । इस दौरान सभी व्यवस्थाएं भी मतदान केंद्रों पर की गई थी। मतदान पश्चात मतदान पेटिकायें कलेक्ट्रेट सभागार में संग्रहित हुई जहां से नामित नोडल मजिस्ट्रेट की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के साथ गोरखपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम में भेज दी गई। मतगणना आगामी 02 फरवरी को होगी। ज्ञातव्य हो कि जनपद में मतदान के लिए कुल 17 मतदान केंद्रों पर 24 बूथ बनाए गए थे। मतदान कार्य को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नामित सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे दिन अपने तैनाती क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अपनी भागीदारी निभाई।

मंडलायुक्त ने भी किया गौरी बाजार मतदान केंद्र का निरीक्षण

मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने सोमवार को अपराह्न गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत गौरी बाजार ब्लॉक मुख्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप वोटर फ्रेंडली वातावरण में चुनाव कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के संबन्ध में की गई व्यवस्थाओं पर सन्तोष जताया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, बीडीओ विवेकानंद मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राष्ट्र के विकास में हिन्दी भाषा की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सन्त विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरिया के हिन्दी विभाग की ओर से…

3 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

6 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

6 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

6 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

7 hours ago