शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मदर्स-डे पर राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण पर जिम्मेदारी साझा किया गया। कार्यक्रम एहसान शाह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कहा गया कि मां और प्रकृति निःस्वार्थ प्रेम की प्रतीक हैं, इसलिए दोनों की फिक्र जरूरी है। धरती मां को हरा-भरा बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। कस्बे के थाना स्थित प्रांगण में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, अध्यक्ष अमित वाजपेयी,संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर फलदार व छायादार पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करने के बाद सभी ने संकल्प लिया कि पौधा को बड़ा होने तक इसका देखभाल अवश्य करेंगे। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि मां का प्यार हमें जीवन के हर मोड़ पर संबल और साहस देता है,जबकि पेड़ की छांव हमें शांति और ठंडक का अहसास कराती है। एक पेड़ की छांव हमें धूप और गर्मी से बचाती है, वैसे ही माँ का स्नेह हमें मुश्किल घड़ी में ढाल की तरह संभालता है। जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम अपने पर्यावरण और अपने परिवार की भलाई के लिए निवेश कर रहे होते हैं। इस पहल से हम माँ के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं। अमित वाजपेयी ने कहा कि सभी मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाएं, प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं और अपने आसपास के पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करते हुए पौधारोपण करें और बड़ा होने तक देखभाल जरूर करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। एहसान शाह ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा जिम्मेदारी को लेकर सभी को पौधरोपण की अहमियत का एहसास होना चाहिए, प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान महा सचिव श्याम सुंदर शुक्ला,नगर अध्यक्ष ध्रुव सिंह कुशवाहा, मोहम्मद अली, चंद्रमोहन, विचित्र वीर सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहें। वही प्रदेश अध्यक्ष एहसान शाह के जन्मदिन पर सभी ने उन्हे बधाई दी साथ लगातार वृक्षारोपण अभियान को इसी तरह गांव गांव बढाने का संकल्प लिया।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…