सस्पेंड किए गए अधीक्षण अभियंता

अब मंत्री सासंद के साथ मंच कर रहे साझा

उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बत्तमीजी से बात करने पर किए सस्पेंड

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिस अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर विद्युत निगम के एमडी ने सस्पेंड किया था। मंत्री व सांसद के साथ मंच साझा करने की फोटो वायरल हो रही है। शाहजहांपुर में बीते दिन मिश्रीपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया था, इस दौरान सस्पेंड अधीक्षण अभियंता मंत्री, सांसद व अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में मंच साझा करते नजर आये। मंत्री, विधायक और अधिकारों का बैच लगाकर जिस तरीके से सम्मान किया गया ठीक उसी तरीके से सस्पेंड अधीक्षण अभियंता का भी बैच लगाकर किया गया सम्मान। सस्पेंड होने के बाद अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा शाहजहांपुर से नहीं जाना चाहते हैं जबकि उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बत्तमीजी से बात करने से लेकर अन्य अनुशासन हीनता की रिपोर्ट के आधार पर सस्पेंड किए गए थे।बहरहाल इस वक्त सस्पेंड होने के बाद अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा मंत्री, सांसद के इर्द गिर्द देखे जा रहे हैं, कथित तौर पर उन्हें सस्पेंड से बहाली और शाहजहांपुर में फिर से तैनाती का आश्वासन भी मिला है।

Karan Pandey

Recent Posts

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया ग्रामीण का दबदबा

बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…

4 hours ago

गौ सेवा के साथ युवाओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…

4 hours ago

1 नवंबर को मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन…

4 hours ago

बीबीएयू में ईईजी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने समझाए दिमागी संकेतों के राज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों और…

5 hours ago

पुलिस में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ते-दौड़ते 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

सांकेतिक फोटो पुलिस भर्ती की दौड़ में 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, 9 चक्कर बाद…

5 hours ago

4 साल की शादी, 3 साल की बेटी और फिर पति की रहस्यमयी मौत… पत्नी पर हत्या का शक, प्रेमी भी जांच के घेरे में

Ai निर्मित मेरठ/लोहियानगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री…

5 hours ago