असीमित सामग्री तक पहुंच बनाता है स्मार्टफोन- डॉ बसन्त नारायण सिंह

महराजगंज/मिठौरा (राष्ट्र की परम्परा)
किसी भी समय कहीं से भी जानकारी प्राप्त करना सीखने की प्रक्रिया को सुविधाजनक और आसान बनाता है स्मार्टफोन। आधुनिक शिक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोबाइल ने अधिक महत्व और अहमियत हासिल कर ली है। मोबाइल फोन विभिन्न सुविधा-उन्मुख अनुप्रयोगों के साथ छात्र घर से ही सीख सकते हैं और अपनी सुविधानुसार कुछ ही क्लिक में चीजों को समझ भी सकते हैं। उक्त बातें गोरक्षपीठाधीश्वर महन्त अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चौक बाजार के बाबा गंभीरनाथ सभागार में आयोजित सेमेस्टर प्रणाली के स्नातक अंतिम वर्ष बी.ए. बी.एस-सी. बी.कॉम. को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कही। उन्होंने कहा कि मोबाइल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा लाभ प्रदान किया है। इसने न केवल शिक्षण के दायरे का विस्तार किया है, बल्कि महामारी और लॉक डाउन जैसी स्थितियों में यह सुनिश्चित किया है कि पढ़ाई रुके नहीं। ऑनलाइन लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र को बदल दिया है। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसन्त नारायण सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन छात्रों के लिए बिना कहीं जाए अपनी अध्ययन सामग्री प्राप्त करने का एक आदर्श समाधान है। वे हर किताब को नोट्स और अध्ययन सामग्री के साथ ऑन लाइन प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए कठिन अवधारणाओं को समझना आसान हो जाता है। शिक्षा में मोबाइल उपकरण से आप विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री पा सकते हैं और उन्हें किसी भी समय स्मार्टफोन से एक्सेस कर सकते हैं। मोबाइल फोन आज की दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले गैजेट में से एक है। आजकल बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है।
आगे उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन बहुत फायदेमंद होता हैं लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। सबसे पहले, वे लोगों के बीच दूरी पैदा करते हैं। जैसे-जैसे लोग अपना समय अपने फोन पर बिताते हैं, वे एक-दूसरे से ज़्यादा बात नहीं करते। लोग एक ही कमरे में बैठकर एक-दूसरे से बात करने के बजाय अपने फोन पर व्यस्त रहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मोबाइल फोन कई बीमारियों का कारण है। जब हम लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी दृष्टि कमजोर हो जाती है। हमारे दिमाग पर दबाव डालते हैं। इसके अलावा हमें सिरदर्द, आंखों से पानी आना, नींद न आना और भी कई तरह की परेशानियां होती हैं।
स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में गोरक्षपीठ चौक छावनी के महंत बाबा लक्ष्मण नाथ की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

2 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

3 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

3 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

3 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

3 hours ago

शालीमार बाग में आधी रात बुलडोजर एक्शन, मस्जिद का हिस्सा टूटने पर मचा हंगामा

https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…

3 hours ago