एयरफोर्स रजही गोरखपुर मेंदस दिवसीय शिविर में कैडेट्स ने मारी बाजी

बेस्ट ड्रिल और बेहतरीन प्रदर्शन में पीजी कालेज महराजगंज के कैडेट्स ने लहराया परचम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। 46 यूपी एनसीसी बटालियन गोरखपुर द्वारा एयरफोर्स रजही गोरखपुर आयोजित सीएटीसी 159 कैम्प में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज के पांच एस डब्ल्यू कैडेट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
एनसीसी अधिकारी डॉ राजू शर्मा ने बताया कि 8 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित सीएटीसी159 कैम्प में पीजी कालेज के पांच एस डब्ल्यू कैडेट्स ने प्रतिभाग किया जिन्होंने बहुत ही शानदार प्रदर्शन के साथ विभिन्न क्षेत्र में मेडल प्राप्त किया।
पीजी कालेज की एस डब्ल्यू एनसीसी सीनियर शिल्पा पुत्री गुलाब ने सर्वाधिक मेडल प्राप्त किये जिसमें कैम्प सीनियर में एक मेडल, ओवर आल बेस्ट कैडेट में एक, ओवर आल बेस्ट ड्रिल में एक, गार्ड ऑफ ऑनर में एक और ओवर आल बेस्ट सीनियर में एक मेडल प्राप्त कर अपना परचम लहरा दिया।
संगम यादव ने चार्ली कम्पनी सीनियर में एक मेडल प्राप्त किया और आल कम्पनी में ओवर आल चैम्पियन का ट्रॉफी जीती जिसमे संगम यादव को एक और मेडल प्राप्त हुआ।
चांदनी ने भी ब्रेबो कंपनी सीनियर में एक मेडल प्राप्त किया और ब्रेबो कम्पनी को बेस्ट ड्रिल का ट्रॉफी जीता।पूजा राय ने गार्ड ऑफ ऑनर मे एक मेडल प्राप्त किया तो डिंपल रावत ने ड्रिल में एक मेडल प्राप्त किया इस प्रकार पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय का नाम रोशन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को अपने नाम किया है। डॉ शर्मा ने इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया और प्रसन्नता व्यक्त की तथा कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट प्राचार्य अजय कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता अभिव्यक्त की।

rkpshomnath

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

11 seconds ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

6 minutes ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

11 minutes ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

17 minutes ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

22 minutes ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

24 minutes ago