सलेमपुर मे अब लगने शुरू होंगे स्मार्ट मीटर- एसडीओ आलोक कुमार

(सटीक बिलिंग ,बेहतर नियंत्रण ,मासिक बिल से मिलेगी मुक्ति)

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।ऊर्जा मंत्रालय ,भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त वित्त पोषण से सभी उपभोक्ताओं के वर्तमान ,मीटर को चरणबद्ध तरीके से प्री-पेड स्मार्ट मीटर से बदलकर विद्युत की आपूर्ति की जाएगी पु०वि०वि०निगम लिमिटेड इस योजना के अंतर्गत कार्यदाई संस्थाएं उपभोक्ता सर्वेक्षण करेंगी और मौजूदा मीटरों को स्मार्ट प्री -पेड मीटर में बदलेंगी।वही आपको बताते चले कि नगर वासीयो को स्मार्ट प्री पेड मीटर से होने वाले लाभ में आपूर्ति बाधित होने की पूर्व सूचना एप के माध्यम से दी जाएगी वही सही रीडिंग व सही बिलिंग लोगो को मिलेगी ,उपभोक्ता अपने बिजली खपत का डिटेल विवरण एप के माध्यम से भी निकाल सकेगा व बिजली के कट होने का भय भी समाप्त हो जाएगा साथ में अन्य और भी सुविधाएं उपभोक्ताओं को नए स्मार्ट मीटर में मिलेंगी।

(उपखण्ड अधिकारी आलोक कुमार द्वारा बताया गया)
1- (पुराने बिजली मीटर व नए स्मार्ट मीटर के अंतर)
बताया कि दोनों मीटर ऊर्जा खपत गणना की दृष्टि से एक ही मीटर है नए स्मार्ट मीटर में सूचना आदान प्रदान करने की क्षमता होती है इसमें आधुनिक तरीके से विद्युत बहाल व बाधित किया जा सकता है।

2-क्या स्मार्ट मीटर लगाने से हमारे बिजली बिल अधिक आयेगा
उपखण्ड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि (नहीं), चुकीं दोनों ऊर्जा खपत गणना की दृष्टि से एक ही मीटर है अतः मीटर बदलने के कारण अधिक बिल आने का कोई सवाल नहीं है।
3- बिजली बिल कहा ,कैसे जमा करना होगा
सभी उपभोक्ताओं का बिल हर महीने एक निर्धारित तिथि को जारी किया जाएगा ,बिल भुगतान के पुराने सभी माध्यम वैसे ही रहेंगे ,उपभोक्ता वेबसाइट के जरिए व अन्य डिजिटल माध्यम से भी आसानी से भुगतान कर सकते है।
4- (रात में बिजली कट जाएगी तो घर के लोग कैसे रहेंगे)
बिजली कार्य दिवस में प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे के बीच ही कटेगी ,जो रिचार्ज करने पर बहाल हो जाएगी। छुट्टी के दिनों में या रात्रि में बिजली नहीं कटेगी

rkpnews@desk

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

19 hours ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

19 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

19 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

19 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

19 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

19 hours ago