बिना अनुमति के बेसमेंट-3 में लिफ्ट बनाने के नाम पर रजिडेंट के एकाउन्ट से पैसे कटने शुरू

कार्य की अनुमति एजीएम में भी नहीं

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
जयपुरिया सन रायज ग्रीन सोसायटी के आर.डब्लू.ए. ने स्थानीय निवासियों को एक नोटिस जारी कर अवगत कराया कि सोसायटी के बेसमेंट थ्री में लिफ्ट/एक्सीलेटर लगायी जाएगी, जिसके मद में सोसायटी के निवासियों पर प्रति फ्लैट में शुल्क निर्धारण भी स्वतः कर दिया गया जोकि उनके द्वारा जमा कराये गए फंड से काटे जाएंगे। उपरोक्त नोटिस में रेजिडेंट को बताया गया कि सोसायटी में लिफ्ट लगाए जाने की सूचना जीडीए व उपजिला अधिकारी कार्यलय में दे दी गयी है। सूचना देने मात्र से ही इतना बड़ा निर्णय लिए जाने पर स्थानीय निवासियों ने जीडीए में सम्पर्क किया जिसकी जानकारी आर.डब्लू.ए. को होने पर बोर्ड ने रविवार को एक मीटिंग आयोजित की जिसमें निवासी बोर्ड से सवाल कर सकते थे, निवासियो द्वारा लिफ्ट लगाए जाने पर जीडीए जिला प्रशासन व अन्य संबंधित विभागों से मिलने वाली अनापत्ति प्रमाण पत्र को निवासियों संग साझा करने की मांग की जिसे बोर्ड ने सिरे से नकार दिया, इतना ही नही ज़ब निवासियों ने उस पत्र को साझा करने के लिए कहा जोकि बोर्ड ने जीडीए व उप जिला अधिकारी कार्यलय में दिया है तो, बोर्ड सदस्यों ने उसे भी दिखाने से न केवल मना कर दिया बल्कि कहा की सोसायटी बोर्ड द्वारा बनाये गए नियमों के तहत ही चलेगा जिसके तहत लिफ्ट के लिए निर्धारित किया गया। शुल्क जमा कराना ही होगा यदि कोई निवासी किसी भी प्रकार का शुल्क जमा करने में आनाकानी करता है तो उसे डिफ़ालटर घोषित करके सोसायटी में मिलने वाली सुविधाओं से उसे वँचित रखा जायेगा। बोर्ड के एक तरफा निर्णय से सोसायटी निवासियों में दहशत का माहौल है। इसी संदर्भ में जब एओए के निवासियों ने साक्ष्य रूप में एजीएम की वीडियो रिकॉर्डिंग साझा करने की लिखित मांग करी, उसको भी छिपाया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

24 minutes ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

33 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

46 minutes ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

52 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

1 hour ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

2 hours ago