गोबर रखने के विवाद को लेकर चली गोली


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को देर शाम नरहीं थाना क्षेत्र के चौरा सलेमपुर गांव में गोबर रखने के विवाद को लेकर चली गोली में एक युवक घायल हो गया। लोगों ने उसे आनन-फानन में नरहीं सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि गोबर रखने को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद एक पक्ष के तरफ से गोली चलाई गई, जिसमें मौके पर खड़े अर्जुन पटेल (32) पुत्र श्याम नारायण पटेल (निवासी सलेमपुर) को गोली लग गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की मदद से अर्जुन को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं लाया गया, जहां नरहीं थाना प्रभारी पन्नेंलाल भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अर्जुन पटेल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। और मामले की छानबीन में जुट गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago